{"_id":"610838618ebc3e843a76cf62","slug":"health-pilibhit-news-bly455166324","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगा टीकाकरण महाअभियान, 30 हजार वैक्सीन लगने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगा टीकाकरण महाअभियान, 30 हजार वैक्सीन लगने का लक्ष्य
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाते हुए जिले में टीकाकरण महाअभियान का आगाज किया है। यह अभियान आज से चलेगा। इसके लिए 150 टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। जहां एक दिन में 30 हजार लोगों के वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले में अब तक साढ़े तीन लाख लोगों से अधिक का टीकाकरण हो चुका है। मगर तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सीनेशन पर अधिक जोर है। शासन के निर्देश पर मंगलवार से टीकाकरण का अभियान चलेगा। इसके लिए शासन से 32300 डोज वैक्सीन की मिली है। जिले में 150 बूथ टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं।
इसमें शहर में 09, माधोटांडा में 11, पूरनपुर में 18, हजारा क्षेत्र में 07, अमरिया मे 11, बरखेडा में 20, विलसंडा में 22, बीसलपुर मे 17 जहानाबाद में 02, ललौरीखेडा में 11 और न्यूरिया में 19 बूथ टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं। जहां सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। जो शाम छह बजे तक चलेगा। अगर किसी व्यक्ति का स्लाट बुक नहीं है, तो वह सीधे बूथ पर जाकर टीका लगवा सकता है। टीका लगवाने वाले व्यक्ति को बूथ पर अपना आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा। इसके बाद सीधे पंजीकरण करने के बाद उसे टीका लगा दिया जाएगा। समस्त बूथ पर मेडिकल की पूरी टीम मौजूद रहेगी। टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। लोगों से अपील है कि टीकाकरण के लिए आगे आएं और टीका लगवाकर खुद और परिवार को सुरक्षित करें।