फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

माधोटांडा सीएचसी में लगा मुंबई से आया ऑक्सीजन प्लांट

Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। माधोटांडा सीएचसी में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट मंगलवार को लगवाया गया है। यह प्लांट एलएच चीनी मिल की ओर से मुंबई से मंगवाया गया था। प्लांट लगने के बाद अन्य काम शुरू कर दिए गए है। जल्द ही यहां पर ऑक्सीजन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से हुई मौतों के बाद शासन ने जिले में चार आक्सीजन प्लांटों को मंजूरी दी थी। इसमें माधोटांडा में भी दो सौ लीटर का प्लांट बना है। यहां पर लगाने की तैयारी चल रही थी। सिविल वर्क पूरा होने के बाद सीएमओ ने प्लांट की डिमांड की थी। डिमांड के बाद मुंबई से सोमवार को प्लांट माधोटांडा के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार को दोपहर प्लांट माधोटांडा में पहुंचा तो मैकेनिकों ने उसको स्थापित कर दिया और चेक भी कर लिया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया प्लांट लगा दिया गया है। आज से काम करना शुरू कर देगा। इससे पूरनपुर क्षेत्र के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

एमसीएच विंग के लिए आज आ सकता प्लांट
पीलीभीत में वैसे तो तीन स्थानों पर प्लांट का सिविल वर्क चल रहा है। यहां पर एमसीएच विंग के पास काम पूरा हो चुका है। निरीक्षण के बाद प्लांट की डिमांड भेजी गई थी। डिमांड के बाद आज या फिर गुरुवार तक प्लांट यहां आकर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed