{"_id":"604bb3be8ebc3ec75229093d","slug":"health-pilibhit-news-bly440364165","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 बूथों पर 2486 लोगों ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 बूथों पर 2486 लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण का टीकाकरण कराया जा रहा है। शुक्रवार को 35 बूथों पर टीका लगाया गया। 35 बूथों पर चले टीकाकरण में कुल 2486 लोगों ने टीका लगवाया। हालांकि किसी का भी टीका लगने के बाद स्वास्थ्य खराब नहीं हुआ।
तीसरे चरण के टीकाकरण में फ्रंटलाइन वर्करों को शुक्रवार को दूसरी और छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज का टीका लगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट, जिला महिला अस्पताल, बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा, न्यूरिया अमरिया, जहानाबाद, ललौरीखेड़ा, पूरनपुर, गजरौला समेत समस्त सीएचसी पीएचसी पर कुल 35 बूथ बनाए गए। कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि तीसरे चरण के टीकाकरण में 60 से अधिक उम्र वाले 1460 और गंभीर बीमारी से ग्रस्त 204 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा फरवरी में वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले फ्रंटलाइन वर्करों में 786 ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। वहीं शासन के निर्देश पर छूटे हुए फ्रंटलाइन और स्वास्थ्य वर्करों ने भी टीकाकरण करवाया। इसमें छह फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली डोज और पांच स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली डोज लगवाई। इसके अलावा 25 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित किया। टीकाकरण इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।