फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

शहर में पनप चुका है डेंगू का लार्वा, 22 को नोटिस

Fri, 02 Aug 2019 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। शहर में डेंगू का लार्वा पनप चुका है। मलेरिया विभाग की टीम को चेकिंग में सरकारी कार्यालयों समेत 22 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। लार्वा कूलर, गमलों, जमा पानी में मिला। जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के तहत लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। मलेरिया विभाग की टीम प्रतिदिन घरों व सरकारी कार्यालयों में जाकर कूलर, गमलों, नालियों में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही हैं। बावजूद इसके लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। इसका खुलासा जिला मलेरिया विभाग की टीम की चेकिंग में सामने आया है। ऑफिसर कॉलोनी में साफ-सफाई की नसीहत देने वाले अफसरों के घरों में डेंगू का लार्वा पनपता मिला था। वहीं अब आम नागरिकों के घरों में ही डेंगू का लार्वा पनपता मिला। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि जिले में अब तक चार मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले थे। हालांकि उनके घर में तो लार्वा नहीं मिला, लेकिन आसपास के घरों में लार्वा मिला। आफीसर कॉलोनी में कई अफसरों के घर में जमा पानी में बड़ी संख्या में लार्वा पनपता मिला। पॉश एवं रिहायशी कोठियों में गमलों में लार्वा मिला जिसे नष्ट कराया गया। लार्वा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही कई घरों में जमा पानी को खाली कराया गया। कपड़े धोने की मशीन, कूलर,ु फ्रिज की सफाई कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए यह करें
अपने मकान के आस पास पानी जमा न होने दे, गमलों, कूलर-फ्रिज व बरतनों का पानी बदलते रहें, पानी जमा होने वाले स्थानों पर पेट्रोल व केरोसिन डालें, गड्ढ़ों को मिट्टी से भर दें और नाली बहती रहे, रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
शरीर के जोड़ों में एवं माथे में तेज दर्द, ठंड के साथ तेज बुखार चढना, सिर मांसपेशियों तथा जोड़ों में तेज दर्ज, अत्यधिक कमजोरी व भूख कम लगना, शरीर में सूजन, ब्लड प्रेशर कम होना और जी मिचलाना।


लार्वा ढूंढने के अभियान में सरकारी दफ्तरों के अलावा करीब 22 घरों में लार्वा मिला है। लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी यदि लोग स्वयं नहीं संभले तो आने वाले दिनों में भयंकर डेंगू पनप सकता है।
-राजीव मौर्या, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed