{"_id":"6910dfd8304b42d55c0f07e2","slug":"health-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-147698-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सर्दी में रखें खानपान का ख्याल, मौसमी बीमारी और मोटापे से रहेंगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सर्दी में रखें खानपान का ख्याल, मौसमी बीमारी और मोटापे से रहेंगे दूर
Mon, 10 Nov 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में सर्दी का असर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। लोगों में सांस फूलने, बुखार, खांसी और सिरदर्द आदि की समस्याएं हो रही हैं। चिकित्सकों कहना है कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। सावधानी बरतकर मौसमी बीमारियों से बचा सकता है। मोटापे की समस्या से भी दूर रहेंगे।
ठंड का मौसम शुरू होने के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। मौसमी बीमारियां घेरना शुरू कर देती हैं। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज रघुवंशी ने बताया कि सर्दी की शुरूआत से ही अगर हम खानपान में बदलाव कर लें तो प्रतिरोधक क्षमता कम होने के साथ मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे। खराब खानपान से बढ़ने वाले मोटापे पर भी नियंत्रण रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि ठंड में नियमित सुबह खाली पेट गर्म पानी से कफ की समस्या नहीं होती है। गर्म पानी सर्दी-जुकाम को भी रोकता है। गुड़, तिल, मूंगफली, गजक व शकरकंद का सेवन करने की सलाह दी। हरी सब्जियां, फल आदि का नियमित सेवन करें। बाहर के रिसाइकिल तेल से निर्मित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
सुबह करें व्यायाम, शरीर को देगा आराम
चिकित्सक डॉ. पंकज रघुवंशी ने बताया कि ठंड के मौसम में रातें लंबी हो जाती है। ऐसे में पूरी नींद लेने के बाद हम सुबह जल्दी उठ सकते हैं। इस मौसम में सुबह व्यायाम करने से सेहत बनेगी। शरीर में सुबह से ही गर्माहट रहेगी, जो ठंड से बचाएगी।
विज्ञापन
बच्चों को दें गर्म खाद्य पदार्थ
डॉ. पंकज रघुवंशी ने कहा कि बच्चों पर बदलते मौसम का प्रभाव पहले पड़ता है। ऐसे में खुद से ज्यादा बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके लिए बच्चों को गर्म दूध, मेवे, गर्म पदार्थ का भोजन सहित पौष्टिक आहार दे सकते हैं।