फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health news in district.

Pilibhit News: व्हील चेयर-स्ट्रेचर नदारद, दर्द से कराह रहे मरीज

Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
एक पैर के सहारे बैसाखी से जाता मरीज। संवाद
- ट्रामा सेंटर में रैलिंग और परिजनों के सहार परामर्श के लिए पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

-हड्डी रोगियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। संसाधनों के अभाव में जूझ रहे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बुनियादी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हड्डी रोगियों को स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और कर्मचारियों के अभाव में खुद ही दर्द से कराहकर परामर्श कक्ष तक पहुंचना पड़ता है। मरीज रैंप पर लगे रैलिंग और परिजनों के सहारे चिकित्सक से परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। कई बार गंभीर मरीजों के लिए चुनौती खड़ी हो जाती है।

मेडिकल कॉलेज के आने के बाद भले ही जिला अस्पताल में संसाधन और सुविधाएं बढ़ रही हों लेकिन जिम्मेदारों का बुनियादी जरूरतों पर ध्यान नहीं जाता। सुविधाएं और संसाधन ट्रामा सेंटर से नदारद हैं। हड्डी मरीजों का इलाज चुनौती से कम नहीं है। लंबे समय से ट्रामा सेंटर में हड्डी मरीज पहुंचकर इलाज करा रहे हैं जिन्हें व्हील चेयर, स्ट्रेचर नहीं होने के चलते खुद ही रैंप पर चढ़कर परामर्श तक पहुंचना पड़ता है। कर्मचारी नहीं होने के चलते इनको कोई सहयोग भी नहीं मिल पाता है। कुछ हड्डी के गंभीर मरीजों को अपने परिजनों को सहारा मिल जाता है लेकिन जो अकेले पहुंचते है उनको बिना संसाधनों के रैंप से घिसटना पड़ता है। इन बुनियादी जरूरतें पूरी करने की ओर जिम्मेदार नहीं सोचते।
विज्ञापन


000
पूर्व सीएमएस करते हैं ट्रामा सेंटर में इलाज
ट्रामा सेंटर में वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक और पूर्व सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना मरीजों का इलाज लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन एक जिम्मेदार पद पर रहने के अनुभव के बाद भी उनको कभी अपने हड्डी रोगियों के लिए ट्रामा सेंटर की अव्यवस्थाएं नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ट्रामा सेंटर में व्हील चेयर, स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था कराई गई थी। जानकारी करके मरीजों को सुविधा दी जाएगी।
डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed