{"_id":"68cc47d902e99490700c139b","slug":"health-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-144170-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े में पहुंचे 492 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े में पहुंचे 492 मरीज
Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के नए भवन में शुरू हुए स्वास्थ्य शिविर में बुधवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई। पर्चा केंद्रों पर उचित व्यवस्था बनाए जाने के चलते मरीजों को पर्चा बनवाने में इंतजार नहीं करना पड़ा। मरीजों की जांचों के साथ दवाएं बांटीं गईं। सीएमओ ने पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला अस्पताल के 200 बेड वाले भवन के संचालन का बृहस्पतिवार से मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो गया। मरीजों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पर्चा केंद्र से लेकर दवा केंद्र तक चार से पांच कतारों के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था की है। 15 दिवस चलने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के क्रम में बाल रोगियों और महिलाओं की महत्वपूर्ण जांचें और स्क्रीनिंग कराई गई। मरीजों की स्किल थैलेसीमिया, शुगर, हीमोग्लोबिन टेस्ट, यूपीपी, पैप स्मीयर टेस्ट आदि कराए गए। छोटे बच्चों के लिए आयोजित माल न्यूट्रीशियन स्क्रीनिंग की गई। परिजनों को परामर्श दिया गया।
पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विभूति गोयल ने शिविर लगाकर कुछ लोगों का रक्तदान भी कराया। मेडिसिन विभाग में फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने 50 से अधिक वायरल बुखार के मरीज देखे। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने चिकित्सकों और मरीजों को शिविर लगाकर जागरूक करने के निर्देश दिए। मॉनिटरिंग कर रही प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि शिविर में 492 मरीजों ने लाभ लिया।