फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health fair not organised in Itgaon PHC... Patients returned disappointed

Pilibhit News: ईटगांव पीएचसी में नहीं लगा आरोग्य मेला... मायूस लौटे मरीज

Sun, 20 Oct 2024 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Health fair not organised in Itgaon PHC... Patients returned disappointed
पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कला की पीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद
बीसलपुर। विभागीय हीलाहवाली के कारण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनारोग्य मेलों में काफी अव्यवस्थाएं रहीं, जिससे मरीजों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, बिलसंडा के ईटगांव स्थित पीएचसी में मेले का आयोजन नहीं किया गया। ऐसे में मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेले मेंं डॉ.आशीष अग्रवाल ने 49 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित सिंह और वार्ड बॉय पवन कुमार ने मरीजों को दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में डॉ. पराग अग्रवाल ने 41 मरीज देखे।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट न होने के कारण लैब टेक्नीशियन गोवर्धनलाल ने मरीजों को दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग कुमार और नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम ने 42 मरीज देखे। फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने मरीजों को दवाएं दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार ने 39 मरीज देखे। फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार ने मरीजों को दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी मेले में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं थी, जिस कारण अधिकतर महिला मरीज बिना दवाई लिए ही लौट गईं। इसी तरह शिवपुरी नवदिया के अलावा किसी भी मेले में नेत्र प रीक्षण अधिकारी नही थे, जिस कारण यहां पहुंचे नेत्र रोगियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि मेलों से जो मरीज बिना दवाई लिए लौटे हैं, उन्हें सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर दवाई लेने का सुझाव दिया गया है।


--
चिकित्सक रहे नदारद, वार्ड बॉय ने देखे मरीज
पूरनपुर। शेरपुरकलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सक की गैरमौजूदगी में वार्ड बॉय ने मरीज देखे और दवाई बांटी। मेले में दोपहर तक मात्र 10 मरीज ही पहुंचे।
पीएचसी शेरपुरकलां में चिकित्सक डॉ. मोहम्मद आसिफ खान, एलटी रईस अहमद, वार्ड बॉट मुकेश कुमार की तैनाती है। रईस अहमद जून महीने में छह महीने के प्रशिक्षण पर गए हुए है। रविवार को मेले में डॉ. मोहम्मद आसिफ और वार्ड बॉय मुकेश की ड्यूटी थी। दोपहर करीब सवा बजे पीएचसी में चिकित्सक मौजूद नहीं थे। उनकी कुर्सी खाली पड़ी थी। वार्ड बॉय मुकेश मरीज को देख रहे थे।
मुकेश ने बताया कि रविवार दोपहर तक 10 मरीज आए। इसमें अधिकतर खुजली, दाद और दो बुखार के मरीज थे। मोबाइल पर डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पीएचसी में भर्ती मरीज के लिए इंजेक्शन लेने गए थे। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि पीएचसी से नदारद रहे चिकित्सक की जानकारी की जाएगी।

--
बिलसंडा के ईटगांव स्थित पीएचसी में मेला नहीं लगा। इसकी जानकारी बाद में हुई। मामले में चिकित्सक और उनकी टीम को नोटिस जारी कर वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ

पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कला की पीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद

पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कला की पीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed