फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health department did not take any action... child dies due to high fever

Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली सुध... तेज बुखार से बालक की मौत

Wed, 04 Sep 2024 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Health department did not take any action... child dies due to high fever
बीसलपुर। गांव किशनी में बुधवार की सुबह तेज बुखार से एक बालक की मौत हो गई। यहां कई ग्रामीण बुखार की चपेट में आकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के जानकारी देने के बावजूद अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी सत्यपाल कश्यप ने बताया कि उनका पुत्र कार्तिक (7) पिछले तीन दिनों से तेज बुखार की चपेट में था। उसका उपचार गांव के ही एक झोलाछाप के पास चल रहा था। बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव के ही करनपाल, माया देवी, सलोनी देवी और मुस्कान समेत कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कोई ध्यान न देने से बुखार पीड़ित गांव के ही झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। गांव के ताराचंद गंगवार ने बताया कि उनके गांव में बुखार लगभग एक सप्ताह से फैला है। बुखार फैलते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद किसी ने बचाव का कोई उपाय नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की इस अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में रोष है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को गांव में टीम भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed