फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health center employee indecency with sugar mill officer

Pilibhit News: स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ने चीनी मिल अधिकारी से की अभद्रता

Wed, 30 Oct 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Health center employee indecency with sugar mill officer
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कर्मचारी ने मंगलवार को मेज पर पैर रखने पर टोकने से नाराज होकर चीनी मिल के एक अधिकारी से अभद्र व्यवहार किया। अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो कर्मचारी के होश उड़ गए और उसने माफी मांग ली।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश कुमार मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने पहुंचे। पर्चा काउंटर पर एक कर्मचारी पर्चा बना रहा था और पड़ोस में बैठा दूसरा कर्मचारी मेज पर पैर रखकर मोबाइल चला रहा था। उसका पैर पर्चा बनवाने गए अवधेश कुमार के लग गया।
विज्ञापन

इस पर अवधेश कुमार ने इस रवैये पर नाराजगी जताई और कायदे से बैठने की नसीहत दी। अवधेश कुमार द्वारा दी गई नसीहत कर्मचारी को काफी नागवार गुजरी। कर्मचारी ने अवधेश कुमार से अभद्र व्यवहार किया और उनसे वापस जाने के लिए कहा। इस पर दोनों में काफी बहस होने लगी, इससे पहले पटल पर पर्चा बनने का कार्य भी रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब अवधेश कुमार ने अपना परिचय दिया और उसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से करने की बात कही तो कर्मचारी ने अवधेश कुमार से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed