फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Headmaster's negligence Raging on BSA

हेडमास्टरों की लापरवाही  पर भड़के बीएसए

Sun, 04 Dec 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। 
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।  Updated Sun, 04 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Headmaster's negligence Raging on BSA
लापरवाही  - फोटो : Logo
बैठक में उपस्थित न होने पर 31 हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन

 बीएसए के आदेश को हवा में उड़ाने वाले  31 हेडमास्टरों पर आखिरकार गाज गिर ही गई। बीएसए ने 30 नवंबर को हुई बैठक से नदारद रहने वाले हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में 30 नवंबर को शैक्षिक गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करने को बैठक हुई थी। बताते हैं कि बैठक में 196 हेडमास्टरों में से करीब 31 हेडमास्टर अनुपस्थित रहे। बीएसए मसऊद अक्ष्तर अंसारी ने मामला संज्ञान में आने पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि बैठक में गैरहाजिर रहे 31 हेडमास्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लापरवाही मिलने पर इन सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन



कार्रवाई पर गुस्साया शिक्षक संघ
 बीएसए द्वारा 31 हेडमास्टरों पर की गई कार्रवाई पर प्राथमिक शिक्षक संघ भड़क उठा। मरौरी ब्लॉक के अध्यक्ष बाबूराम गंगवार और कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा आदि ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना था कि बैठक का मरौरी ब्लॉक के सभी 196 शिक्षकों को बुलाया गया था, जबकि सभागार में मात्र 50-55 लोगों के बैठने की क्षमता है। बैठक की जानकारी भी व्हाट्सअप पर दी गई थी। जिन हेडमास्टरों पर कार्रवाई की गई है, उनमें कुछ तो आकस्मिक अवकाश पर थे। शिक्षक नेताओं ने कार्रवाई वापस न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed