{"_id":"6ae44bc627b0623b0e06e416","slug":"head-on-collision-between-a-pickup-truck-and-a-dcm-truck-in-gadha-forest-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा: पीलीभीत में हाईवे पर पिकअप और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा: पीलीभीत में हाईवे पर पिकअप और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा
Fri, 30 Oct 2026 01:20 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:20 PM IST
सार
पीलीभीत के गढा जंगल में एक पिकअप और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे पिकअप चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गढा जंगल के पास शुक्रवार सुबह पिकअप और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क किनारे खाईं में पलट गई और उसका चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के कोली गांव निवासी पप्पू यादव (35) एक फैक्ट्री से प्लाईवुड लेकर पूरनपुर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गढा जंगल में पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर पूरनपुर की ओर से आ रही लकड़ी लदी डीसीएम से उनकी पिकअप की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाईं में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में चालक पप्पू यादव केबिन में फंस गए। दुर्घटना की सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास कर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। यातायात सुचारू करा दिया गया।