{"_id":"d7c875cc9c2e54ee358c579ce9fce9af","slug":"he-was-taken-to-the-mega-rally-bike-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की महारैली के लिए निकाली गई बाइक रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की महारैली के लिए निकाली गई बाइक रैली
पीलीभीत।
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
रविवार को बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली किसान कल्याण रैली के प्रचार के लिए शनिवार को शहर में बाइक जुलूस निकाला गया। शनिवार की शाम से ही ग्रामीण अंचल में रैली के लिए वाहन पहुंचना शुरू हो गए।
रैली के जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर दोपहिया वाहनों के जुलूस को रवाना किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव अवस्थी की अगुवाई में दोपाहिया वाहनों का जुलूस पूरे शहर में घूमा और रविवार को बरेली पहुंचने का जन सामान्य से आह्वान किया। रैली प्रभारी रामगोपाल मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व विधायक वीके गुप्ता, भाजपा नेता अशोक राजा, गुरभाग सिंह, राकेश सिंह, संजीव प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने देर रात तक गांव में रैली में जाने वाले वाहनों को भिजवाया ताकि रविवार की सुबह रैली में पहुंचने में देर न हो। कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि गर्मी को देखते हुए बोतलों में पेयजल अपने साथ अवश्य ले जाए। शहर में दीपक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, रामकुमार शर्मा, अतुल गोयल ने संपर्क कर रैली में चलने का आह्वान किया। बीसलपुर क्षेत्र में विधायक रामसरन वर्मा, कुंवर महीप सिंह चंदेल, डॉ. सुरेंद्र गंगावार, बरखेड़ा क्षेत्र में किशनलाल राजपूत, अमन राजपूत, ज्ञानेंद्र गंगवार ज्ञानी, राकेश गुप्ता ने ग्रामीणों से संपर्क कर उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की।
पूरनपुर। भाजपा नेता प्रणय बाजपेई बीनू के नेतृत्व में जोगराजपुर, गढ़ाकलां, नवदिया, हरीपुर किशनपुर, महादेव माती, भगवंतापुर, भवानीगंज, पटिहन, दौलतपुर आदि गांव में नुक्कड़ सभाएं हुईं, जिसमें बरेली में रविवार को होने वाली रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। संपर्क अभियान मेें आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध, प्रणय बाजपेई बीनू, डॉ. हंसराम राठौर, सुप्रोदी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
रैली में पहुंचने की अपील
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कल 28 फरवरी को बरेली में होने वाली प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली में सभी लोगों से पहुंचने की अपील की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गांव रौतापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि बिलसंडा क्षेत्र से रैली में 10 बसें जाएंगी। बैठक में धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ कृष्णलाल आर्य, नरेंद्र मोहन सक्सेना, राजेंद्र बाबू गुप्ता, बंटी गुप्ता, राजेश गुप्ता, पंकज जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।