फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   He was handed over to the police on the charge of inciting religious conversion.

Pilibhit News: धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाकर पुलिस को सौंपा

Mon, 25 May 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
He was handed over to the police on the charge of inciting religious conversion.
पूरनपुर। ईसाई धर्म का प्रचार कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में विहिप कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद के एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विहिप कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनोखे सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रविवार को थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांवों में ईसाई धर्म का प्रचार कर घूम रहे एक व्यक्ति की जानकारी पर विहिप कार्यकर्ता जोगराजपुर के बाजार में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद के मूढ़ा पांडे क्षेत्र के व्यक्ति को पकड़ लिया। उससे क्षेत्र में घूमने की जानकारी ली। इस पर उसने ईसाई धर्म की प्रशंसा करनी शुरू कर दी। लोगों ने उस पर धर्म परिवर्तन कराने के लिए घूमने का आरोप लगाया। पकड़े गए आरोपी अनोखे सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विहिप के नवीन तिवारी, गौरव, पुलकित आदि ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed