फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   He married the girl by hiding his identity, tortured her when she protested

Pilibhit News: पहचान छिपाकर युवती से शादी की, विरोध पर दीं यातनाएं

Sat, 14 Jun 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
He married the girl by hiding his identity, tortured her when she protested
पीलीभीत। धर्म छिपाकर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शादी कर ली। अन्य लोगों से संबंध बनवाए। प्रताड़ना का विरोध करने पर पिटाई की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2017 में वह नाबालिग थी। उस दौरान टनकपुर (उत्तराखंड) निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक अपनी पहचान छिपाकर उसे बहला फुसलाकर ले गया। आरोप है कि उसकी भी पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर मकान में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म करता रहा। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

मजबूर होकर उसने आरोपी के साथ शादी कर ली। आरोप है कि आरोपी ने कई अन्य लोगों से भी पीड़िता के साथ संबंध बनवाए। कृत्यों का विरोध करने पर आरोपी उसके हाथ पैर बांधकर पीटता था। उसकी एक पुत्री भी हुई, जिसकी उम्र अब 12 साल है। एक जून 2025 को वह आरोपी के साथ बाइक से पीलीभीत के लिए आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नकटादाना चौराहे पर पिता को देखकर वह खुद को नहीं रोक सकी और चिल्लाने लगी। इसपर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। आरोप है कि पूर्व में टनकपुर में भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed