फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   He kept raping the girl for a year on the pretext of marriage.

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से एक वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म

Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
He kept raping the girl for a year on the pretext of marriage.
बरखेड़ा। युवती को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया और दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया। एक वर्ष तक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक, एक वर्ष पूर्व तेजबहादुर, धर्मेंद्र उसे रात नौ बजे बहला फुसलाकर साथ कार में ले गया। बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंचते ही परशुराम नाम के युवक को सौंप दिया। वह उसे रुद्रपुर ले गया। परशुराम ने शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दुष्कर्म किया। कोर्ट मैरिज की बात कहने पर टाल मटोल करने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। परशुराम सिर दर्द व बुखार की दवा बताकर गर्भ गिराने की दवा खिलाता रहा। छह माह बाद परशुराम युवती को गांव ले गया।
विज्ञापन

यहां परशुराम के इशारे पर तेजबहादुर व धर्मेंद्र ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। उससे मारपीट की गई। 18 अक्तूबर को आरोपियों ने मारपीट कर उसे निकाल दिया। कई बार शिकायत करने पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही परशुराम, तेजबहादुर, धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed