{"_id":"661d21a4660e9d906406eb69","slug":"he-kept-raping-her-on-the-pretext-of-marriage-hurt-girl-commits-suicide-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114831-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, आहत होकर किशोरी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, आहत होकर किशोरी ने की आत्महत्या
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। शादी का झांसा देकर युवक नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। जानकारी लगने पर जब युवक के परिजनों के सामने किशोरी पक्ष ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो दहेज की मांग करने लगे। इस दौरान युवक के परिजनों ने किशोरी के पिता की बेइज्जती भी की। जिससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। कोर्ट के आदेश पर अब इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में पिछले तीन वर्षों से रिश्तेदारी में रह रही थी। पुत्री को जितेंद्र कुमार ने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मई में जब वह ससुराल में गया, तो पुत्री को उदास देखकर उससे कारण पूछा।
इस पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद वह अपनी पुत्री के साथ युवक के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गया। जहां परिजनों ने शादी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में शादी कहीं और तय कर दी। जानकारी लगने पर जब वह अपनी पुत्री के साथ वहां दोबारा गया, तो उक्त लोगों ने शादी में दहेज के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की। इस पर उसने असमर्थता जताई।
विज्ञापन
जिस पर उक्त लोगों ने उसे व उसकी पुत्री को बेइज्जत कर घर से भगा दिया। आरोप है कि अपने सामने पिता की बेइज्जती होता देख किशोरी ने आठ मई 2023 को आत्महत्या कर ली। मामले की शिकायत थाना पुलिस व एसपी कार्यालय में की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने अब जितेंद्र, ब्रहमस्वरूप, उर्मिला और मुरारी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
--
ससुर ने विवाहिता से की छेड़खानी ,रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव की विवाहिता ने बताया कि रविवार की शाम उनके पति घर पर नहीं थे। उस समय उनके ससुर ने अकेला पाकर उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर विवाहिता को पीटा। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में विवाहिता के ससुर को नामजद किया गया है। संवाद
--
युवती लापता, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। घर से निकली युवती लापता हो गई। मां ने पीलीभीत के बक्सपुर निवासी कमल और पूरनपुर कोतवाली के गांव धर्मापुर निवासी ललतू और उसके भाई अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना आठ अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव की है। युवती की मां ने बताया कि घटना के समय वह और उसका पति घर में नहीं था। दो पुत्रियां घर में थी। बड़ी पुत्री के मोबाइल पर बक्सपुर निवासी कमल ने फोन कर बुलाया। बड़ी पुत्री के मोबाइल पर आए फोन को छोटी पुत्री ने रिसीव किया। शाम को लौटने पर घटना की जानकारी उसे उसकी छोटी पुत्री ने ही दी। पुलिस ने युवती की मां की ओर से कमल के अलावा गांव धर्मापुर निवासी ललतू और अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद