{"_id":"d64d509c1a100852a84cd8bef30d5737","slug":"he-addressed-the-memorandum-submitted-to-the-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर।
Updated Fri, 12 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूका बाजार के लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान लूटने के आरोपियों
विज्ञापन
के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध मेें एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन मेें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 25 जून से एसडीएम
कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
चंदिया हजारा के प्रधान कुमुद रंजन राय के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे चूका बाजार के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे लोग करीब ढाई दशक से चूका बाजार मेें ग्राम समाज की भूमि पर काबिज है। भूमि पर कच्ची दुकानों का निर्माण कराकर व्यापार कर रहे हैं। आरोप है कि भूमि पर कब्जा करने की नीयत से गांव पचपेड़ा ता. महाराजपुर के कुछ लोगों ने छह जून को उनकी दुकानों में तोड़फोड़ कर लूटपाट की थी। दुकानों का मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भर ले गए। घटना की शिकायत माधोटांडा पुलिस के अलावा एएसपी से की। आरोप है कि एएसपी के आदेश के बाद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई न होने पर 25 जून से एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान कुमुद रंजन राय, दिपांकर, उमाशंकर, अन्नो, रेनू, मीरा सेन, विजयी प्रसाद, समीर आदि थे।