फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hashmuddin elected president

कर्मचारी संयुक्त परिषद के हशमुद्दीन 10वीं बार अध्यक्ष बने

Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/पीलीभीत
ब्यूरो/पीलीभीत Updated Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
hashmuddin elected president
कर्मचारी संयुक्त परिषद के हशमुद्दीन 10वीं बार अध्यक्ष बने 
उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक चुनाव में हशमुद्दीन खां को 10वीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संजय प्रकाश मंत्री और अरविंद वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी का कर्मचारियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया जबकि चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

युवक संघ पुस्तकालय में हुए चुनाव अधिकारी रमेश कुमार एवं सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार की देखरेख में वार्षिक चुनाव संपन्न कराया गया। निर्विरोध रूप से हुए इस चुनाव में हशमुद्दीन खां को जिलाध्यक्ष चुना गया। वह लगातार 10वीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा अरविंद वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार, धर्मपाल, संजय तोमर को उपाध्यक्ष, संजय प्रकाश को मंत्री, मोहम्मद आरिफ जावेद को संयुक्त मंत्री, शिव प्रसाद सगठन मंत्री, कौशलेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष, मुजीव अहमद सांस्कृतिक मंत्री, राकेश कुमार आडिटर, रूपलाल मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता चुने गए। इसके अलावा शैलेश कुमारी, संजीव मिश्रा, रामप्रसार वर्मा, सीमा बेगम, राजीव कुमार शर्मा व रोहताश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां ने बताया कि पीलीभीत के डीएम रहे सेवानिवृत्त आईएसए गंगाराम बरूआ को संघ का संरक्षक बनाया गया है। अंत में चुनाव अधिकारी ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी की पहली बैठक छह अक्तूबर को उपाध्यक्ष संजय तोमर के आवास पर करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed