फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Haryana Police caught the young man who ran away with money

Pilibhit News: रुपये लेकर भागे युवक को हरियाणा पुलिस ने पकड़ा

Sat, 30 Dec 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police caught the young man who ran away with money
बीसलपुर। हरियाणा के जिला हिसार के कस्बा सदर हासी निवासी सत्य प्रकाश महाराज ने वर्ष 2021 में अपने आश्रम में पौधरोपण करने के लिए बीसलपुर थाना के गांव लुहिचा निवासी गौरव शर्मा को 2.80 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

गौरव शर्मा वहां पर पौधारोपण करने का कार्य कर रहा था। रुपये लेने के बाद भी गौरव ने उनके आश्रम में पौधरोपण नहीं कराया और बीसलपुर भाग आया। सत्य प्रकाश महाराज ने उसी समय सदर हासिल थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत डालने के आरोप में गौरव शर्मा के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार की शाम स्थानीय पुलिस के साथ गांव लुहिचा में जाकर गौरव शर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस गौरव शर्मा को कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ कर रही है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ हो रही है जरूरत पड़ी तो हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed