फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Haridwar putting jam on the highway for six hours

हरिद्वार हाइवे पर छह घंटे तक लगा रहा जाम

Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
 Haridwar putting jam on the highway for six hours
हादसा
 अमरिया क्षेत्र में ट्रक का एक्सल टूट जाने से बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-30 पर छह घंटे यातायात ठप रहा। लोग जाम में फंसे रहे। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उधर पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर माला नदी के पुल से गुजर रहे सीमेंट से भरे ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया जिससे वह पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गया। हालांकि बड़ा हादसा बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

सीमेंट से भरा एक ट्रक बरेली से पूरनपुर जा रहा था। ट्रक चालक अशोक कुमार ने बताया कि दोपहर जैसे ही यह ट्रक माला नदी के पुल पर चढ़ा उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे ट्रक का अगला हिस्सा रेलिंग तोड़ते हुए नदी की ओर लटक गया। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। चालक के बताया कि घटना के बाद पहुंची गजरौला पुलिस के एक दरोगा ने अनायास उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

अमरिया। हरिद्वार नेशनल हाईवे-30 पर अमरिया क्षेत्र के लाहौर गंज के पास एक ट्रक का एक्सल टूट गया। आघे रोड पर मिट्टी के ऊंचे ढेर लगे हैं। इसकी बजह से आधे रोड पर ही वाहन चल रहे हैं। एक्सल टूट जाने से रोड पूरी तरह बंद हो गया जिससे हाईवे पर जाम लग गया। छोटे वाहन तो किसी तरह जगह बना कर निकल गए, लेकिन बड़े वाहन फंसते चले गए। सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक ठीक होने के बाद ट्रक हटवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed