{"_id":"64ce9d408092256cb804ee74","slug":"har-ghar-tiranga-the-first-batch-of-flags-will-reach-the-head-post-office-tomorrow-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2189-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा : प्रधान डाकघर में कल पहुंचेगी झंडों की पहली खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा : प्रधान डाकघर में कल पहुंचेगी झंडों की पहली खेप
Sun, 06 Aug 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर का प्रधान डाकघर । संवाद
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधान डाकघर में छह हजार झंडों की पहली खेप सोमवार को पहुंच जाएगी। यहां से मांग के अनुसार इन्हें जिले के अन्य डाकघरोंं में भेजा जाएगा। एक झंडे की कीमत 25 रुपये तय की गई है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभागों को लक्ष्य भी दे दिया गया है। शासन ने पोस्ट ऑफिस से भी तिरंगा की बिक्री करने के आदेश जारी किए हैं। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर ने लखनऊ को छह हजार झंडों की डिमांड भेजी थी। उनकी डिमांड पर पीलीभीत के लिए आपूर्ति कर दी गई है। लखनऊ से रविवार को झंडे बरेली और वहां से सोमवार को पीलीभीत डाकघर पहुंच जाएंगे। इसी दिन से कांउटर लगाकर इनकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
00
एडवांस ऑर्डर पर बुक करा सकते हैं तिरंगा
पोस्ट ऑफिस से तिरंगे को तत्काल रुपये देकर खरीदा जा सकता है। यही नहीं पहले से भी बुकिंग की जा सकती है। भुगतान नकद, चेक से भी हो सकता है। सरकारी कार्यालयों की डिमांड आने पर तिरंगा रिजर्व कर दिए जाएंगे। यदि झंडे कम पड़ेंगे तो और मंगा लिए जाएंगे।