फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hammock vegetation sample failure

झूला वनस्पति का सैंपल फेल विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

Sun, 07 Jun 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
देश में जहां मैगी के नमूने फेल होने पर उस पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। वहीं जिले में आठ माह पूर्व लिया गया झूला वनस्पति घी का नमूना जांच में फेल हो गया। खाद्य विभाग ने डीलर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही डीलर, बरेली की एजेंसी और कंपनी को नोटिस देकर बाजार में सैंपल के बैच का घी वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में मिलावटी घी की बिक्री की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली के समय चले अभियान में मंडी समिति स्थित प्रमोद कुमार एंड संस के नाम प्रतिष्ठान से झूला वनस्पति घी का नमूना लिया था। इस नमूने को जांच के लिए लैब भेजा गया। जहां से आठ माह इसकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को प्राप्त हुई थी। इस रिपोर्ट में नमूना फेल हो गया।
विज्ञापन


घी में मिलावट की पुष्टि होने पर विभाग ने कार्रवाई शुरू की और नोटिस के बाद प्रमोद कुमार एंड संस का लाइसेंस निलंबित कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा राजेश गुप्ता ने बताया कि जिस घी का नमूना लिया गया था उसका बैच नंबर आठ था और निर्मित वर्ष 2014 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमूना फेल होने पर उन्होंने कंपनी, बरेली की समृद्धि इंटरप्राइजेज और जौनपुर के नाउपुर स्थित फैक्ट्री को नोटिस देकर नमूने के समय लिए बैच नंबर का घी बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द बाजार में भ्रमण कर संबंधित बैच नंबर के घी की जांच की जाएगी और यदि कहीं इससे संबंधित वनस्पति घी मिलता है तो उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed