{"_id":"58e901d44f1c1bd0355b4524","slug":"half-the-city-will-be-in-power-crisis-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर में आज रहेगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर में आज रहेगा बिजली संकट
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 08 Apr 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
शहर वासियों को ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग की ओर से काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए रविवार को नकटादाना विद्युत उपकेंद्र में सुधार कार्य कराया जाएगा, जिसको लेकर आधे शहर की बिजली सप्लाई चार घंटे तक बंद रहेगी।
काफी समय से शहरी इलाके में बिजली की ट्रिपिंग बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके समाधान के लिए कई बार लोगों ने प्रदर्शन किए और अफसरों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया। अब जनता को ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। एक्सईएन रणजीत चौधरी ने बताया कि ट्रिपिंग के सुधार को लेकर रविवार को कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर नकटादाना विद्युत उपकेंद्र से सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। जिसको लेकर पुलिस लाइन, निरंजनकुंज, आवास विकास, खुदागंज, अवध नगर, खकरा, चंदोई, एकता नगर आदि इलाकों में बिजली संकट रहेगा। हालांकि अफसरों का मानना है कि कार्य होने के बाद लोगों को काफी हद तक ट्रिपिंग से राहत मिलेगी।