फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   half-burnt body of young man found lying in a field could not be identified

Pilibhit News: खेत में पड़ा मिला युवक का अधजला शव, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Dec 2024 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 03:15 PM IST
सार

पीलीभीत के गांव मरैना में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने खेत में युवक का अधजला शव पड़ा देखा। युवक कौन था, इसका पता नहीं चला। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
half-burnt body of young man found lying in a field could not be identified
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र के गांव मरैना में रविवार सुबह एक खेत में युवक का अधजला शव पड़ा मिला। इसका पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव मरैना के ग्रामीणों ने रविवार सुबह गांव के बाहर खेत में एक युवक का अधजला शव देखा। पता चला तो आसपास गांवों के ग्रामीण भी जमा हो गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। दोपहर तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सीओ बीसलपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य संकलन व अन्य सभी विधिक कार्रवाई पूरी की है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव के लोगों से बात की जा रही है। सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed