{"_id":"630fb4b3a92cac651d2ac53e","slug":"haider-won-in-100-meter-race-and-long-jump-pilibhit-news-bly49615685","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में हैदर और मनाक्षी में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में हैदर और मनाक्षी में मारी बाजी
विज्ञापन
माधोटांडा में संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/कलीनगर। परिषदीय स्कूलों में बुधवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सौ मीटर दौड़ में हैदर और मीनाक्षी ने बाजी मार ली। पूर्व माध्यमिक वद्यालय माधोटांडा और अमरिया के भिखारीपुर न्याय पंचायत में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद के अलावा कबड्डी में बच्चों ने दम दिखाया। सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गुलाबटांडा के हैैदर अली पहले स्थान पर रहे। बालिक वर्ग सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मकरंदपुर चौगान की पायल पहले स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय के फैजान और बालिका वर्ग में मीनाक्षी पहले स्थान पर रही।
लंबी कूद में हैदर, फैजान और बालिका वर्ग में परमजीत कौर को विजेता घोषित किया गया। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है। इस दौरान संकुल प्रभारी आलोक कुमार, गौरव दीक्षित, अवनीश कुमार, अर्जुन सिंह गंगवार, शकील खान आदि शिक्षक मौजूद रहे।
भिखारीपुर न्याय पंचायत में भी खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में कुर्री के अरुण व विनीता पहले स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में धनकुनी के सिद्धार्थ और दनकुनी की अलका ने बाजी मारी। दो सौ मीटर दौड़ में सिद्धार्थ और जटपुरा की निशा पहले स्थान पर रही। 400 मीटर बालक और बालिका वर्ग में रिहान और सुषमा विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में वाहिद की टीम और बालिका वर्ग में सुषमा की टीम विजेता रही। विजेताओं को सम्मानित किया। मोहम्मद अकरम, बागीश त्रिपाठी, परवीन बानो, आरफा नसीमी आदि शिक्षक मौजूद रहे।