फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hadsa

ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए, एक की मौत, दो गंभीर

Fri, 01 Nov 2019 08:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
hadsa
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ग्राम ज्योराह कल्यानपुर गांव के पास बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। चालक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया अगरू गांव निवासी डालचंद का 18 वर्षीय पुत्र हरपाल मजदूरी करता था। बुधवार को वह चाचा बिसपाल की ससुराल बिलसंडा इलाके के ईंटगांव गया था। उसके साथ गांव के ही राजू (22) पुत्र चंद्रपाल और वीरेंद्र (20) पुत्र पूरनलाल थे। शाम को काम निपटाकर करीब सात बजे तीनों बाइक से घर के लिए निकले। परिजन के मुताबिक बाइक वीरेंद्र चला रहा था, उसने हेलमेट पहन रखा था। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ज्योराह कल्यानपुर गांव के पास पहुंचते ही बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान हरपाल की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जवान बेटे की मौत पर मां गोमती देवी और पिता डालचंद का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरपाल उत्तराखंड के हल्द्वानी की एक फैक्टरी में काम करता था। दिवाली के मौके पर वह 26 अक्तूबर को घर आया था। अब उसकी मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। दो बड़े भाई राजेंद्र, प्रेमपाल और तीन बहनें गायत्री, राजश्री, जावित्री हैं। चाचा के ससुराल वालों का कहना है कि उन्होंने शाम को रवाना होते वक्त उसको काफी रोका। कहा था कि बृहस्पतिवार सुबह जल्दी चले जाना, लेकिन वह नहीं माना और निकल गया। अब उसकी हादसे में मौत के बाद चाचा के ससुराल वाले बार-बार यही कहते नजर आए कि काश..हरपाल ने उनकी बात मान ली होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed