फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Had gone on honeymoon to visit many countries and Rajdeep Sukwant

हनीमून के लिए कई देशों की यात्रा पर निकले थे सुखवंत और राजदीप

Sat, 23 Jul 2016 11:49 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Had gone on honeymoon to visit many countries and Rajdeep Sukwant
rice
राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना की पुत्री और दामाद  की मालदीव में डूबने से हुई मौत पर परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने राइस मिलर के घर पहुंच रहे। दोनों शव रविवार को भारत आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

राइस मिलर अजमेर की की तीन संतानों में सबसे छोटी पुत्री राजदीप कौर की शादी फरवरी, 2016 में बिलासपुर (रामपुर) निवासी सुखवंत सिंह रंधावा से हुई थी। शादी में जमकर धूमधड़ाका हुआ था। शादी के बाद राजदीप कौर और सुखवंत सिंह दुबई में रहने लगे थे। व्यापारी नेता ने बताया कि दुबई में उनके दामाद की गिनती बड़े बिल्डर्स में की जाती थी। शादी के बाद से ही पुत्री-दामाद हनीमून के लिए कई देशों की यात्रा पर निकले थे। सावन के चलते उन्होंने चार दिन पहले ही बेटी से घर आने को कहा था। तब उसने 27 जुलाई को पंजाब पहुंचने की जानकारी दी थी। उधर, स्विटजरलैंड होते हुए दो दिन पहले दोनों मालदीव पहुंचे थे। मालदीव में एक स्थान पर बेटी और दामाद की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी शुक्रवार देरशाम हो सकी। राइस मिलर्स नेता की पुत्री दामाद  की मौत की सूचना पर शनिवार को उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि मालदीप में रह रहे उनके अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुत्री और दामाद का शव रविवार को भारत पहुंचेगा। रविवार को परिवार के साथ राइस मिलर नेता दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed