फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GST rates decreased in booking book

चूका बीच हटों की बुकिंग में जीएसटी दर घटी

Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा।
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा। Updated Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
GST rates decreased in booking book
चूका बीच - फोटो : अमर उजाला
जंगल की सैर महंगी होने से नहीं बढ़ पा रही पर्यटकों की संख्या
विज्ञापन

7500 रुपये तक पांच फीसदी, उससे अधिक पर 18 प्रतिशत देगा होगा जीएसटी

शासन के निर्देश के बाद अब चूका बीच में पर्यटकों के हटों की बुकिंग में कटौती कर दी गई। पहले बुकिंग कराने पर 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज शामिल किया गया था। अब इसमें संशोधन के बाद 7500 रुपये तक की बुकिंग पर पांच प्रतिशत जीएसटी, जबकि 7500 रुपये से ऊपर की बुकिंग कराने पर 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज ही लिया जाएगा।
टाइगर रिजर्व बनने के बाद पहली बार चूका बीच व जंगल सफारी की जिम्मेदारी वन निगम के हवाले की गई है। जिसके बाद वन निगम ने जो चूका बीच की हटों की बुकिंग शुरू की थी, उसमें 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज लिया जा रहा था। जिससे पर्यटकों के लिए जंगल की सैर काफी महंगी साबित हो रही थी। किराया दर अधिक होने के चलते पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


अब हट बुकिंग में कम लगेगा जीएसटी चार्ज
चालू सत्र में जो पर्यटक हट बुक कराते थे, उसमें 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज भी शामिल था। एक तो जंगल सफारी से लेकर गाइड का आदि का चार्ज बढ़ाकर लिया जा रहा था, साथ ही जीएसटी की भी मार झेलना पड़ रही थी। इधर अब शासन के निर्देश के बाद 7500 रुपये तक की बुकिंग पर मात्र पांच फीसदी जीएसटी चार्ज लिया जाएगा, लेकिन इससे अधिक की बुकिंग पर पूर्व की भांति 18 प्रतिशत ही जीएसटी चार्ज ही वसूला जाएगा। वन निगम के प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि पर्यटकों द्वारा जीएसटी चार्ज अधिक होने की बात कही जा रही थी। इसमें खासी कमी की गई है। उम्मीद है कि अब पर्यटकों की संख्या में खासा इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना पहुंच रहे हैं 20 से अधिक पर्यटक
चूका बीच में जंगल सफारी से 26 नवंबर को 20 पर्यटक पहुंचे, जबकि 27 नवंबर को 22 पर्यटकों की आमद हुई। चूका प्रभारी जमीलुर्रहमान ने बताया पर्यटकों द्वारा 27 नवंबर को दो थारू व एक ट्री हट बुक की गई थी। चूका बीच में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल पिछले वर्ष पर्यटक अपने वाहन व बाइकों से भी चूका बीच आते थे। इस बार जंगल सफारी का किराया देकर मुस्तफाबाद से चूका बीच आना जाना पड़ रहा है। इसका भी पर्यटकों पर खासा असर पड़ रहा है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed