फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   group marrige in bisalpur

छह जोड़ों का कराया गया निकाह

Sun, 18 Jan 2015 11:16 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sun, 18 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
group marrige in bisalpur
मंडी परिसर में सब्जी मंडी कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को छह जोड़ों का निकाह कराया गया। सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंचकर दुआएं दीं। गरीब लड़कियों को घरेलू जरूरत का कुछ सामान भी दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मोहल्ला ग्यासपुर निवासी जरीना बी और इसी मोहल्ले के सलीम, गुलफिशां और जावेद, राज बी और फईम का निकाह हुआ। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी नसरीन और जिला शाहजहांपुर के गांव शहबाजनगर निवासी मोहम्मद राशिद, जिला शाहजहांपुर के कस्बा खुटार निवासी खुशमीदा और जिला लखीमपुर के कस्बा मैलानी निवासी मोहम्मद उमर भी एक दूसरे के हुए।गांव चंदपुरा निवासी कुलसूम का निकाह मोहल्ला ग्यासपुर निवासी आजाद से हुआ। सभी निकाह हाजी अब्दुल खालिक, हाजी मोहम्मद फईम नूरी, हाफिज मोहम्मद राशिद, मुफ्ती मोहम्मद शाहिद रजा और कारी लुकमान आदि मौलवियों ने कराया। नव-दंपत्तियों को कमेटी के लोगों ने उपहार भी दिए। मंडी सचिव मलखान सिंह, मंडी निरीक्षक अशोक दीक्षित, नगर पालिका ईओ सुरेंद्र पाल, जेई एसपी तिवारी, समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी  के अलावा नगर के तमाम प्रतिष्ठित लोगों ने विवाह स्थल पर पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को दुआएं दीं। कमेटी की ओर से बारातियों और मौके पर पहुंचे सभी लोगों को जलपान, भोजन कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर सफाई, सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। आयोजन समिति के अलाउद्दीन मंसूरी ने समापन पर आभार जताया।
विज्ञापन

भगवती देवी गोशाला मे हुआ आदर्श विवाह
पूरनपुर। माता भगवती देवी गोशाला प्रसादपुर में आदर्श विवाह संस्कार हुआ। इस दौरान गोष्ठी में 24 जनवरी को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में कार्यकर्ताओें से सामूहिक विवाह समारोह को लेकरदान देने का आह्वान किया गया। तय हुआ कि 24 जनवरी को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के चलते कार्यकर्ता 23 जनवरी को गोशाला पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों को समझ लें। ताकि समारोह में अव्यवस्था न हो। गोष्ठी में बीसलपुर से आए आशीष गुप्ता का दोशाला ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान एक आदर्श विवाह संस्कार हुआ। जिसमें कंजानाथ पट्टी की ममता और गुलाबटांडा के बाल गोविंद विवाह बंधन में बंधे। अंत में गोशाला व्यवस्थापक अनंतराम पालिया ने अभार व्यक्त किया। गोष्ठी में लालता प्रसाद शास्त्री, सत्य प्रकाश शुक्ला, सत्यपाल यादव, अशोक खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, वैजनाथ सिंह, राम प्रकाश शुक्ला, शशि गुप्ता, लतादेवी, स्नेहलता देवी आदि गायत्री परिवार के लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed