फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grass came out in the stomach of the tigress, estimated death due to disease

बाघिन के पेट में निकली घास, बीमारी से मौत का अनुमान

Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Grass came out in the stomach of the tigress, estimated death due to disease
पीलीभीत। आईवीआरआई में सोमवार को बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया। बाघिन के पेट में घास मिली। ऐसे में पीटीआर प्रशासन बीमारी के कारण बाघिन की मौत होने का अनुमान लगा रहा है। शरीर पर कोई और चोट के निशान मिलने से अफसरों ने इनकार किया है।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र में शनिवार को हरदोई ब्रांच नहर में डंडौर पुल से आगे झाड़ियों में बाघिन का शव मिला था। सामाजिक वानिकी के डीएफओ ने शव को नहर से निकलवा कर बरेली स्थित आईवीआरआई के लिए भिजवा दिया था। बाघिन के सभी अंग सुरक्षित बताए जा रहे थे। रविवार को अवकाश होने के कारण बाघिन का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया। पोस्टमार्टम में बाघिन के पेट में घास मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाघ बीमारी की हालत में ही घास खाता है। ऐसे में इस बाघिन की मौत भी बीमारी से होने का अनुमान है। पीटीआर के उप निदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघिन के पेट में घास मिली है। इससे उसकी मौत बीमारी से होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी रिपोर्ट आई नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। बाघिन कहां से नहर में बहती हुई आई है। इसकी भी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed