फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grabbed Rs 16.50 lakh by cheating partner

Pilibhit News: साझेदार से धोखाधड़ी कर 16.50 लाख रुपये हड़पे

Tue, 30 Apr 2024 09:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 16.50 lakh by cheating partner
कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/जहानाबाद। भट्ठे में लाभ होने पर दो साझेदारों की नीयत में खोट आ गया। उन्होंने अपने एक साथी के 16 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गोेंछ निवासी अमानत हुसैन ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हिंद ब्रिक फील्ड में वह 12 प्रतिशत की हैसियत से साझेदार था। शेष हिस्से में क्षेत्र के ही गांव खमरिया पुल निवासी सद्दाम हुसैन व गांव शाही निवासी फैजल खान हिस्से दार थे।
विज्ञापन

उसने भट्ठे में 12 लाख रुपये लगाए थे। लाभ की राशि में करीब 4.50 लाख रुपये उसके हिस्से में आए। इसके बाद साझेदारों की नीयत में खोट आ गया। साझेदारों ने उसकी मूल राशि 12 लाख, लाभ की राशि 4.50 लाख कुल 16.50 लाख रुपये देने में टाल मटोली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने उक्त लोगों को नोटिस भेजा। तब से दोनों साझेदार उससे रंजिश मानने लगे। 24 अप्रैल को शाम चार बजे उसकी दुकान में घुस आए और गाली गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया, तो उक्त लोगाें ने मारपीट की।

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों को आता देख, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने अब मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed