{"_id":"5702ae634f1c1b4d50c81350","slug":"governments-dropping-the-government-is-doing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारों को गिराने का काम कर रही है मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारों को गिराने का काम कर रही है मोदी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने विभिन्न राज्यों में चुनी गई कांग्रेस सरकारों को अलोकतांत्रिक ढंग से अपदस्थ के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
जिला/शहर कांग्रेस के तत्वावधान में तमाम कांग्रेसी सोमवार को सदर तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रांतीय आहवान पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने कहा कि देश के विभिन्न प्रदेशों में जनता ने कांग्रेस की सरकारों को लोकतांत्रिक ढंग से चुना है, लेकिन जबसे केंद्र में मोदी सरकार आई है तबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेता लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकारों को अपदस्थ करने का काम कर रहे हैं। यह सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्या है। कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने आजादी के बाद से देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज उसी लोकतंत्र को भाजपा के नेता कमजोर कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कृत्य को कांगेे्रस किसी भी दशा में मंजूर नहीं करेगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। धरना देने वालों में रिजवान हाशमी, अमजद खान, रईस अंसारी, राजीव मोहन, ओमप्रकाश, नरेंद्र सिंह, मोतीराम राजपूत, वसीम खान, मनोज मिश्रा, राजरानी सक्सेना, रफीक अंसारी, महेंद्र पाल, सईमुद्दीन, अनुराधा सक्सेना आदि शामिल रहे।