{"_id":"6526deeea543a9224104ffba","slug":"government-library-will-be-rejuvenated-facilities-will-also-increase-pilibhit-news-c-121-1-pbt1007-5690-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राजकीय पुस्तकालय का होगा कायाकल्प, सुविधाएं भी बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राजकीय पुस्तकालय का होगा कायाकल्प, सुविधाएं भी बढ़ेंगी
विज्ञापन
राजकीय जिला पुस्तकालय । संवाद
पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय पुस्तकालय की तस्वीर जल्द ही बदली नजर आएंगी। साथ ही पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के लिए कुछ सुविधाएं भी बढ़ेंगी, जो अब तक नहीं थीं। शासन ने इसको लेकर 5.60 लाख रुपये का बजट जारी किया है। कार्यदाई संस्था के जेई द्वारा नपाई कराई जा चुकी है।
राजकीय पुस्तकालय में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते हैं। काफी समय से पुस्तकालय की रंगाई-पुताई भी नहीं हुई है, जिसकी वजह से वहां की रौनक काफी फीकी हैं। रंगाई-पुताई न होने से बिल्डिंग काफी पुरानी सी लगती है। साथ ही अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है, जिसकी वजह से दिक्कतें होती हैं।
डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि राजकीय पुस्तकालय के लिए 5.60 लाख का बजट शासन से आया है, जिसमें रंगाई-पुताई के लिए 2.50 लाख रुपये और शौचालय निर्माण के लिए 3.10 लाख रुपये का बजट दिया गया है। शौचालय चार सीटर बनाया जाएगा। रंगाई-पुताई व शौचालय निर्माण का कार्य आरईएस को सौंपा गया है। आरईएस के जेई मनोज सिंह द्वारा नपाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।