{"_id":"67b4df0376d18e62e309476a","slug":"government-employees-forgot-the-order-are-riding-without-helmet-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131005-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आदेश भूले सरकारी कर्मी, बिना हेलमेट भर रहे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आदेश भूले सरकारी कर्मी, बिना हेलमेट भर रहे फर्राटा
Wed, 19 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में बगैर हेलमेट लगाए जाता बाइक सवार।संवाद
पीलीभीत। सरकारी कार्यालयों में दो पहिया वाहनों से आने वाले कर्मियों को हेलमेट अनिवार्य होने का नियम कागजों पर ही फर्राटा भर रहा है। कलक्ट्रेट, विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों के साथ ही अन्य लोग भी बिना हेलमेट ही फर्राटा भर रहे हैं। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी इन्हें टोकने की जहमत नहीं उठा रहे। हालांकि, पुलिस लाइन में सख्ती शुरू हो गई है।
मंगलवार सुबह करीब 10.59 बजे विकास भवन के मुख्य गेट पर एक होमगार्ड का जवान तैनात था। बाइक चालक मनमाने तरीके से आवाजाही कर रहे थे। यहां पर किसी तरह की रोकटोक नहीं दिखी।
कर्मचारी से लेकर फरियादी बिना हेलमेट के बाइक, स्कूटी से आ रहे थे। होमगार्ड ने पूछने पर बताया कि बिना हेलमेट वालों को प्रवेश न देने को लेकर अधिकारियों की ओर से उसे कोई निर्देश नहीं मिला है। बिना निर्देश के किसी को नहीं रोक सकते।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में भी आदेश बेअसर, जिम्मेदार बेखबर
कर्मचारियों के हेलमेट लगाने का निर्देश डीएम स्तर से भी जारी किया गया है। सुबह करीब 11.09 बजे डीएसओ कार्यालय के बाहर वाली सड़क एक होमगार्ड तैनात दिखा। डीएसओ कार्यालय भवन की दीवार पर नो पेट्रोल-नो हेलमेट का बैनर टंगा था, मगर बिना हेलमेट आने वालों को रोका नहीं जा रहा था। यही हाल कलक्ट्रेट के अन्य कार्यालयों का था।
पुलिस कर्मी ने रोका तो साइड बैग से निकालकर पहना हेलमेट
पुलिस लाइन में मंगलवार से सख्ती शुरू हो गई। पुलिस लाइन गेट पर दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी सुबह से तैनात दिखे। करीब 11.15 बजे एक पुलिस कर्मी बाइक से बिना हेलमेट के पहुंचा तो गेट पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने रोक लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने बाइक की साइड बैग में रखा हेलमेट निकाला और लगा लिया। बाइक से आए पुलिसकर्मी ने बताया कि दुकान से कुछ सामान लिया था। इसके बाद हेलमेट को बैग में रख दिया। बिना हेलमेट पहुंचेे स्कूटी सवार बुजुर्ग प्रवेश नहीं दिया गया।