फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Got some respite from the sun, yet melting still persists

Pilibhit News: खिली धूप से मिली कुछ राहत, फिर भी बरकरार रही गलन

Mon, 09 Jan 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Got some respite from the sun, yet melting still persists
एकता सरोवर पार्क में झूला छूलते बच्चे।
घरों के बाहर बैठकर लोगों ने लिया धूप का आनंद, पार्कों में भी रही रौनक
विज्ञापन

पीलीभीत। सोमवार को दोपहर में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि इसके बाद भी गलन बनी रही। धूप खिलने से पार्कों में भी रौनक देखी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.8 तो न्यूनतम 5.3 डिग्री रहा, जो कि अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ा हुआ था। आज और धूप खिलेगी और इसके बाद मौसम में ठंडक बढ़नेे की संभावना है।
बीते कई दिनों से बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड और गलन बढ़ गई थी। इससे जनजीवन काफी अस्त व्यस्त बना हुआ था। पूरे दिन सर्द हवा के चलने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी असर पड़ने लगा था। श्रमिकों को मजदूरी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। सबसे अधिक समस्या बच्चों के सामने थी, जो कि धूप न खिलने और हवा चलने से घरों में ही कैद होकर रह गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम में कुछ बदलाव देखा गया। सुबह कोहरा न होने और हवा के न चलने से मौसम साफ होने की संभावना बढ़ गई थी। अचानक करीब साढे़ दस बजे धुंध छाई और हवा के चलने से बादल आ गए। इससे लगा कि धूप नहीं निकलेगी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए और धूप भी खिल आई। धूप खिलते ही लोग छतों पर पहुंच गए। पार्कों में बच्चों की गूंज भी सुनाई देने लगी। करीब चार बजे तक धूप रहने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। पांच बजे से फिर गलन में इजाफा होने लगा। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 14.8 तो न्यूनम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि रविवार की तुलना में कुछ बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी रहेगी धूप, फिर मौसम में आएगा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया आज भी मौसम सही रहेगा और धूप खिलेगी। इसके बाद तीन दिनों तक मौसम खराब होने से ठंड में इजाफा होगा। हालांकि धूप हल्की ही रहेगी।
दो दिनों का यह रहा तापमान
08 जनवरी 13.2- 4.8
09 जनवरी 14.8- 5.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed