{"_id":"5877d0744f1c1b1729bab72a","slug":"got-2-4-million-in-cash-during-checking-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान बोलेरो में मिला 24 लाख कैश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान बोलेरो में मिला 24 लाख कैश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बोलेरो में मिला 24 लाख कैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीसलपुर रोड पर पतरसिया पेट्रोल पंप के पास प्रशासनिक उड़न दस्ते की चेकिंग में बोलेरो कार से 24 लाख रुपये कैश मिलने पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सदर इनकम टैक्स टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घंटों की छानबीन के बाद नकदी बैंक की निकलने पर कागजी कार्यवाही पूरी कर छोड़ दी गई।
आदर्श आचार संहिता जारी होने के बाद से प्रशासन की ओर से नकदी, प्रचार सामग्री की चेकिंग कराई जा रही है। इसी के तहत बृहस्पतिवार शाम को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, एसएसआई बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज, कांस्टेबल विवेक पटेल, शाहिद बीसलपुर -पीलीभीत रोड पर पतरसिया पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बीसलपुर की ओर से आ रही एक लाल रंग की बोलेरो कार को पुलिस ने रोक लिया। चेकिंग करने पर कार से एक बकशे में 24 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ। कार सवार किसनलाल ने खुद को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हमजापुर शाखा का कैशियर बताया। इसके अलावा कार में एक गार्ड बीसलपुर के बझारा गांव निवासी रामनिवास उर्फ हरसिमरन लाल और गाड़ी चालक सियाबाड़ी पट्टी निवासी धनपाल सिंह थे। कैश कब्जे में लेकर टीम सभी को बरखेड़ा थाने ले आई। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सदर जेपी चौहान, इनकम टैक्स विभाग के अभिषेक कुमार भी मौके पर आ गए। पूछने पर कैशियर किसनपाल ने बताया कि वह शाहजहांपुर से 76 लाख रुपये लेकर निकले थे। जिंदपुरा, बलेली, चुर्रासकतपुर, टिकरी आदि बैकों में कैश बांट दिया। बकाया 24 लाख हमजापुर, बरखेड़ा, दौलतपुर, काजरबोझी ब्रांच में देना था। अभिलेखों की जांच की गई। शाहजहांपुर से भी बैंक अफसरों को बुला लिया गया। काफी देर चली छानबीन के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकी। एसडीएम जेपी चौहान ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी में कैश मिला था। जिस पर छानबीन की गई। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर इनकम टैक्स के अफसरों को कार्रवाई में लगा दिया है। इधर सहायक आयकर अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जांच में पैसा बैंक का निकला है।