{"_id":"679e6af353be9a2e580d65a4","slug":"gorakhpur-express-will-run-from-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130014-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज से चलेगी गोरखपुर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज से चलेगी गोरखपुर एक्सप्रेस
Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री की सभा को लेकर सभा स्थल का निरीक्षण करते विधायक बाबू
पूरनपुर। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस रविवार को पीलीभीत से रवाना होगी। अब इस ट्रेन का नाम मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस नहीं, पीलीभीत-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत जंक्शन से झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके बाद ट्रेन से पूरनपुर पहुंचकर रेलवे स्टेशन पर सभा को संबोधित करेंगे। विधायक बाबूराम पासवान और नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री के सचिव शशि मोहन अग्निहोत्री के साथ सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
क्षेत्र के लोग लंबे समय से लखनऊ, दिल्ली, बरेली सहित अन्य शहरों के लिए नियमित एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं। कई बार व्यापारियों और अन्य लोगों ने विधायक, केंद्रीय राज्यमंत्री के अलावा रेलवे के उच्च अफसरों को पत्र भेजकर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें पूरनपुर से चलवाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री, विधायक के प्रयास पर गोरखपुर-मैलानी के बीच चलने वाली गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस को पीलीभीत से चलाने की झंडी मिल गई।
विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ट्रेन को पीलीभीत में हरी झंडी दिखाने के बाद इसी ट्रेन पर सवार होकर पूरनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन पर वे सभा को संबोधित करेगे। शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री की सभा स्थल को लेकर पूरे दिन तैयारी चलती रही। स्टेशन की साफ-सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक आशीष वर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 15010 एक्सप्रेस ट्रेन पीलीभीत से 4.05 बजे रवाना होकर पूरनपुर 5:10 और 6.05 बजे मैलानी पहुंचेगी। अगले दिन ट्रेन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 15009 गोरखपुर दो फरवरी रविवार को रात 10.15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 11.30 बजे मैलानी, 12.25 बजे पूरनपुर 1.25 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।