फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Goods worth lakhs including cash and jewellery stolen by breaking the locks of the house in Pilibhit

Pilibhit News: चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी

Tue, 17 Feb 2026 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 12:25 PM IST
सार

पीलीभीत की बल्लभनगर कॉलोनी में चोरों ने सोमवार रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। 

विज्ञापन
Goods worth lakhs including cash and jewellery stolen by breaking the locks of the house in Pilibhit
अलमारी के ताले तोड़कर चुराया सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की बल्लभनगर कॉलोनी में रिटायर्ड बाबू के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार रात मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। घटना के समय परिवार के सभी लोग बरेली गए हुए थे। मंगलवार को सुबह पड़ोसी ने परिवार को घटना की सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक नकदी-जेवर समेत 40-50 लाख की चोरी हुई है।  

विज्ञापन


बताया गया कि बल्लभनगर कॉलोनी निवासी कलक्ट्रेट के रिटायर्ड बाबू गजेंद्र पाल का निधन हो चुका है। उनके छोटे पुत्र चिरंजीव के यहां बरेली के एक निजी अस्पताल में पुत्री का जन्म हुआ था, जिस कारण परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: अवैध कब्जों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, कब्जामुक्त कराई बेशकीमती सरकारी जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर घर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे समेत कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed