{"_id":"68e6b1903751e91db9082ca4","slug":"good-samaritan-scheme-funds-increased-publicity-efforts-intensified-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-145594-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गुड सेमेरिटन योजना की बढ़ाई गई धनराशि, प्रचार-प्रसार की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गुड सेमेरिटन योजना की बढ़ाई गई धनराशि, प्रचार-प्रसार की कवायद तेज
Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गुड सेमेरिटन योजना की धनराशि अब बढ़ा दी गई है। अब हादसे के दौरान घायल होने वाले व्यक्ति को उपचार तक पहुंचने वाले मददगार को विभाग की ओर से 25 हजार तक की धनराशि दी जाएगी। आदेश आने के बाद अफसरों ने इसको लेकर कवायद तेज कर दी है।
परिवहन विभाग की ओर से गुड सेमेरिटन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार रुपये तक की धनराशि दी जाती थी। प्रचार प्रसार के अभाव में पिछले वर्ष 2024 में महज 25 लोग ही घायलों की मददगार बन सके। अब विभाग की ओर से मददगारों को दी जाने वाली धनराशि को बढ़ा दिया गया है। शासन से दी जाने वाली धनराशि पांच हजार से बढ़कर अब 25 हजार रुपये तक कर दी गई है। योजना का प्रचार प्रसार करने को लेकर अफसर तैयारी में जुट गए हैं। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि योजना की धनराशि बढ़ा दी गई है। योजना का लोगों को लाभ मिल सके, इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।