{"_id":"5fb809198ebc3e75017f80ef","slug":"good-news-for-cane-farmers-pilibhit-news-bly4274958170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-गन्ना एप पर किसान बदल सकते हैं मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-गन्ना एप पर किसान बदल सकते हैं मोबाइल नंबर
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना किसानों को मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किसान घर बैठे ई गन्ना एप पर गन्ना सट्टों में दर्ज मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन अपडेट होने वाले मोबाइल नंबर पर ही एसएमएस से पर्ची भेजी जाएगी।
जनपद में दो लाख से अधिक गन्ना किसान हैं। इन किसानों के खातों में मोबाइल नंबर दर्ज है। कुछ किसानों के खातों में मोबाइल नंबर नहीं था, उसे सही करा दिया गया है। इसके बाद भी कुछ गन्ना किसान सट्टों में मोबाइल नंबर अपडेट कराना चाहते हैं। ऐसे किसानों को अब सहकारी गन्ना विकास समितियों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किसान अब घर बैठे ई-गन्ना या वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट केनयूपी डॉट इन या ई-गन्ना एप पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। अपडेट मोबाइल नंबर पर गन्ना आपूर्ति एसएमएस पर्ची भी भेजी जाएगी, जिससे गन्ने की तौल कराई जा सकती है।
जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि किसान वेबसाइट का पेज खाता नंबर डालकर खोल सकते हैं। इसके बाद उनके अपडेट मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। कोड को डालने के बाद किसान का मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। यह अपडेट कोई भी किसान आसानी से कर सकता है। किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जैसे ही गन्ना समिति से पर्ची जारी होगी तो उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस आ जाएगा। इससे गन्ना पर्ची की आसानी से जानकारी मिल सकेगी।