फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   God out of fanfare Jagannath procession

धूमधाम से निकाली भगवान  जगन्नाथ की शोभायात्रा

Wed, 06 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 06 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
God out of fanfare Jagannath procession
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : pilibhit, beureu
शहर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहतश्मि खां चरक कुआं स्थित महाप्रभु जगन्नाथ धाम मंदिर से दोपहर करीब एक बजे शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के प्रतिरूपों को रथ पर सुशोभित किया गया। इस दौरान मंदिर के प्रबंधक पंडित हरीश चंद्र शंखधार समेत अन्य श्रद्धालुओं ने आरती उतार व पुष्पवर्षा कर भगवान स्वामी से प्रार्थना की और भविष्य में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति की कामना की। शोभायात्रा में एक बग्गी पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, दूसरी बग्गी पर भगवान कृष्ण व अर्जुन, तीसरी बग्गी पर भगवान शंकर पार्वती, चौथी बग्गी पर राधा कृष्ण की झांकियां चल रही थी। शोभायात्रा चरक कुआं से कमलेश्वर नाथ मंदिर, शरीफ खां चौराहा, सक्टूमल पाकड़, इमली चौराहा, साहूकारा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, स्टेशन रोड, सुनगढ़ी, दूधिया मंदिर, खूबचंद मंदिर, बजरिया मंदिर, गंगा मंदिर, लोहा मंडी, जेपी रोड, चौक बाजार, गौरीशंकर मंदिर होते हुए पुन: मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। आरती व प्रसाद वितरण भी हुआ। इस मौके पर पंडित हरीशचंद्र शंखधार, पुष्पा उपाध्याय, सोमदत्त शर्मा, रामऔतार रस्तोगी, प्रदीप कुमार शंखधार, पंकज रस्तोगी, रविंद्र चंद्र त्रिवेदी, राजीव त्रिवेदी, दिनेश चंद्र मिश्रा, नीरज रस्तोगी, प्रभात जायसवाल, अशोक रस्तोगी, संजय गुप्ता, लक्ष्मीकांत शर्मा समेत बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल रहे।

बीसलपुर। नगर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा आकर्षक झाकियों के साथ निकाली गई। बड़ास्थल मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, राधा कृष्ण व शंकर पार्वती की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद पुन: बड़ा स्थल मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस मौके पर बाबूराम शर्मा, ज्ञान प्रकाश जोशी, निशीकांत त्रिपाठी, विजय बहादुर, सोमपाल, अवधेश वर्मा, राजकुमार, योगेंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed