{"_id":"ce6e6b3fbeceb18a8ee6d9b77727ea2c","slug":"god-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा से पहले धूमधाम से निकाली शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा से पहले धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव प्रतिमाओं को ठेलों पर सजाकर नगर में आकर्षक झंाकियां निकाली गई। ठेलों पर भगवान शिव, पार्वती, राम, सीता, हनुमान, लक्ष्मी नारायण और शिव परिवार के सदस्यों की झांकियां थीं। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। ऊंचा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए ऊंचा मंदिर पर आकर समाप्त हुई। पंडित अखिलेश मिश्रा, कौशल पांडेय, श्याम गिरि, बलराम नाथ, छविनाथ, शांति नाथ और रामसरन आदि पंडितों ने देव प्रतिमाओं को मंदिर में विधि विधान से स्थापित कराया। बाद में श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगीं। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीराम, राकेश कुमार, सर्वेश कुमार, नरेश कुमार और रामभारती आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन