फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Go find you a happy world.

जा तुझको सुखी संसार मिले...

Sun, 30 Apr 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत। Updated Sun, 30 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Go find you a happy world.
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक शादी समारोह, परिणय सूत्र में बंधे 67 जोड़े      
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने आशीर्वाद देने के साथ सौंपे उपहार       

 केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के प्रयास से हुए सामूहिक विवाह समारोह में 67 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह स्थल पर मंत्रोच्चार के बीच वर-वधु ने सात फेरे लिए। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने विवाह बंधन में बंधे जोड़ों को खुश रहो आबाद रहो का आशीर्वाद दिया, साथ ही उपहार देकर विदा किया। इस दौरान पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान समेत कई लोगों ने सभी नवदंपति को आशीर्वाद दिया।  
शहर के चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह समारोह के लिए रविवार सुबह साढ़े सात बजे से ही वर वधुओं व उनके परिवारीजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन, टीआई साइकिल, स्लीपवेल, सुंदरदीप आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में हुए विवाह समारोह को लेकर कॉलेज मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया। समारोह स्थल पर पंजीकरण काउंटर, पूछताछ, कन्यादान आदि को लेकर काउंटरों की व्यवस्था की गई। दोपहर करीब 12.30 बजे विवाह समारोह की रस्म शुरू की गई। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने वर वधुओं को एक-एक अंगूठी व कन्यादान के रूप में धनराशि भेंटकर उन्हें खुश रहने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने समारोह स्थल पर घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता व सचिव दर्शना गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं। पुरोहित पंडित शिवकुमार पांडेय ने मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म शुरू कराई। कन्यादान की रस्म अदा की गई। करीब डेढ़ बजे सभी जोड़ों ने सामूहिक रूप से फेरे लिए। वैवाहिक रस्म पूरी होने के बाद लोगों ने सामूहिक भोज में हिस्सा लिया।      
विज्ञापन

 
सात यज्ञवेदियों पर हुए विवाह      
विवाह समारोह में सात यज्ञ वेदियां बनाई गईं। इसमें सभी वेदियों पर समान रूप से वर वधुओं पर उनके पीछे उनके परिजनों के बिठाने की व्यवस्था की गई।      
विज्ञापन
विज्ञापन

     
आठ पुरोहितों ने पूरी कराई रस्म      
समारोह की वैवाहिक रस्म पंडित शिव कुमार पांडेय द्वारा पूरी कराई गई। इसके अलावा यज्ञवेदियों पर भी एक-एक पुरोहित को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।       
       
वर वधू पक्ष को दिए गए पास       
समारोह स्थल पर भीड़ के चलते व्यवस्था गड़बड़ न हो, इसको लेकर वर वधुओं के परिजनों के लिए पास की व्यवस्था की गई। प्रत्येक जोड़े के साथ 14 लोगों को समारोह में शामिल होने की इजाजत दी गई।      
       
25 कारीगरों ने बनाए लजीज व्यंजन      
समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए खाना बनाने की जिम्मेदारी शहर निवासी राजेंद्र को दी गई। उनके मुताबिक इसमें 25 सहयोगियों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि मेहमानों के लिए छोले आलू, गंगाफल, दाल व मिठाई आदि बनाई गई।      

    
वर वधुओं को यह मिले उपहार      
- दो अंगूठी      
- एक साइकिल      
- वर वधु के कपड़े      
- एक बैड व बिस्तर      
- बर्तनों का सेट      
     
इनकी रही मौजूदगी      
विधायक बाबूराम पासवान, गौरव त्यागी, अश्वनी कुमार, देवेंद्र सिंह टोनी, प्रमोद अग्रवाल, रमेश चंद्र लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारीलाल, रेखा परिहार, एमआर मलिक, नगर पंचायत चेयरमैन अजय गोयल, अतहर, अचल दीक्षित, राजू आचार्य, राजेश सिंह, नरेश कुमार, जगजीत सिंह, डोरीलाल,  विजय जायसवाल, सुभाष सोनकर, परमेश्वरीदयाल गंगवार, सोनू बाल्मीकि, सतनाम सिंह, परवेज अंसारी, मंगली प्रसाद, भाजपा नेता मोहन सिंह, अजय सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया आदि।      
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed