{"_id":"8508f09890950f211511f4d31a9e8777","slug":"gm-s-proposed-railway-the-tour-preparations-intensify-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज
पीलीभीत
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा के चार मार्च को होने वाले प्रस्तावित दौरे के चलते रेलवे महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्थानीय रेल अफसरों ने रेलवे परिसर में धरोहर के रूप में रखी गई ओंकारा क्रेन को चमकाने के साथ मुख्य द्वार को भव्य रूप देने की कवायद शुरू कर दी है।
मंडल कार्यालय इज्जतनगर के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे जीएम चार मार्च को यहां पहुंचकर ओंकारा क्रेन का उद्घाटन करने के साथ चल रहे ब्राडगेज कार्यों का जायजा लेंगे। जीएम के आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन परिसर में नए प्लेटफार्म पर रखी गई ओंकारा क्रेन का रंग रोगन करने के साथ इसे एलईडी लाइट, टाइल्स और इसके चारों ओर पैबर ब्लाक लगाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। इसको चमकाने के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों पिछले सप्ताह भर से दिन रात एक किए हुए हैं। इसके साथ ही रेलवे परिसर के मुख्य द्वार को भी सजाया जा रहा है। यहां स्टील फीटेड पीलीभीत जंक्शन लिखा हुआ बोर्ड लगाया जा रहा है। इसके साथ ही परिसर में प्रकाश व्यवस्था को लगे बिजली खंभों पर पेंट करने के साथ पुरानी लाइटों को बदलकर उनके स्थान पर नई लाइटें लगाई जा रही हैं। वहीं पूरे रेलवे परिसर की साफ सफाई कर उसे चाक चौबंद किया जा रहा है। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर समाडि सुशील कुमार सक्सेना, एसएसई सुनील कुमार, रामखिलावन, शफकत अली, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।