{"_id":"5883a0ff4f1c1bfa7aeff922","slug":"gm-pilibhit-mailani-rail-wing-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने पीलीभीत-मैलानी रेल प्रखंड का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने पीलीभीत-मैलानी रेल प्रखंड का किया निरीक्षण
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जीएम ने पीलीभीत-मैलानी रेल प्रखंड का किया निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने ब्राडगेज को लेकर पीलीभीत-मैलानी रेल प्रखंड का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान पूरनपुर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। देर शाम पीलीभीत स्टेशन पहुंचने के बाद जीएम काफिले के साथ सड़क मार्ग से बरेली की ओर रवाना हो गए। जीएम विशेष सैलून में मैलानी से विंडो निरीक्षण करते हुए पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन भवन की दीवार पर बनाई गई सीमेंट की टायलों में कई क्षतिग्रस्त देखीं, जिन्हें बदलने का निर्देश दिया। इसके अलावा फर्श व स्वागत बोर्ड सही कराने को कहा। स्टेशन मास्टर कक्ष में ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर से रेलवे संरक्षा संबंधी जानकारी ली।
इसके बाद जीएम विशेष सैलून में सवार होकर शाम करीब सात बजे पीलीभीत स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने चलते-चलते रेलवे अधिकारियों से वार्ता की और काफिले के साथ सड़क मार्ग से बरेली रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम निखिल पांडेय समेत ब्राडगेज से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे।
जोगराजपुर। जीएम ने यहां भी ब्राडगेज को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्माणाधीन स्टेशन भवन को मानक के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए। गांव पटिहन के कई लोगों ने जीएम से मिलकर बंद किए गए पश्चिमी रेलवे फाटक खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन
पूरनपुर के व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
पूरनपुर के व्यापारी नेता विजयपाल विक्की व मनोज मिश्रा के नेतृत्व में लाइन पार के लोगों ने जीएम को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लाइन पार 50 हजार से अधिक आबादी है। जहां आने जाने का रेलवे स्टेशन होकर एक मात्र रास्ता है। अब तक आवागमन को रेलवे की ओर से रास्ते छोड़े गए थे। ब्राडगेज निर्माण को लेकर लाइन पार के रास्ते बंद किए जा रहे है। इससे लोगों को भारी असुविधा होगी। ज्ञापन में आवागमन की सुविधा को रास्ता दिलवाने, लाइनपार के लोगों का पानी निकास की व्यवस्था कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अमेंद्र सिंह चौपड़ा, भरतवीर सिंह, प्रेम प्रकाश, महेंद्र कश्यप, प्रमोद यादव आदि थे। उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगराध्यक्ष हाजी लाडले ने जीएम को भेजे पत्र में लाइन पार आने जाने को ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की।