{"_id":"571516f24f1c1bf4338b4698","slug":"glitzy-city-mark-out-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में धूमधाम से निकाली निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में धूमधाम से निकाली निशान यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीश्याम मित्र मंडल की ओर अग्रवाल सभा भवन में खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। इसमें सुबह शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसका जगह जगह स्वागत हुआ। रात को दिल्ली और नानपारा से आए कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया।
शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित लक्ष्मी नरायन मंदिर से सुबह बैंडबाजे के साथ निशान यात्रा प्रारंभ हुई। साहूकारा स्थित बड़ा चबूतरा से इमली चौराहा, मोतीराम चौराहा, जेपीरोड, सुनहरी मस्जिद, लालरोड होती हुई यात्रा अग्रवाल सभा भवन पहुंची। यहां मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम स्थल पर निशान को स्थापित किया गया। देरशाम दिल्ली और नानपारा से भजन गायकों ने खाटू श्याम का गुणगान किया। सुंदर भजन प्रस्तुति का श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया और देररात तक कार्यक्रम में जमे रहे। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान अमित अग्रवाल, बीनू अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल बिचले, राकेश अग्रवाल, लल्ला भैया, सुनीता, कामनी, मधुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आलोक अग्रवल, अंशुल अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, ममता, रेशू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।