{"_id":"69fe3b3f206e31c20b0001fa","slug":"girls-will-showcase-their-hockey-skills-at-gandhi-stadium-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159057-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में बेटियां दिखाएंगी हॉकी का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में बेटियां दिखाएंगी हॉकी का हुनर
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की उभरती महिला हॉकी प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शनिवार को गांधी स्टेडियम में 7-साइड जिला स्तरीय अंडर-19 बालिका हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। हॉकी एसोसिएशन पीलीभीत के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों की बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप खींची और संयोजक दीपक सरकार ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर भी देते हैं।
एसोसिएशन के सचिव जयप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की कई अंडर-19 बालिका टीमें भाग लेंगी। 7-साइड प्रारूप होने के कारण मुकाबले तेज और रोमांचक रहने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की सुविधा और प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए गांधी स्टेडियम में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। संवाद