{"_id":"65c942555050ddc7ae03b9e4","slug":"girls-hostel-to-be-built-at-rs-6-crores-in-sugarcane-farmers-college-of-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111910-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में छह करोड़ से बनेगा बालिका छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में छह करोड़ से बनेगा बालिका छात्रावास
विज्ञापन
पूरनपुर का गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविघालय । संवाद
पीलीभीत। पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण पर छह करोड़ से अधिक धनराशि खर्च होगी। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सिडको ने बजट मांगा है। छात्रावास में 100 छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी।
कॉलेज में बालिका छात्रावास के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने छात्रावास के निर्माण में शासन स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उनकी पैरवी पर शासन से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत बाबू जगजीवन राम छात्रावास निर्माण योजना के तहत इसकी मंजूरी मिली है।
निर्माण के लिए उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक को कार्यदायी संस्था सिडको से कराए गए आगणन के अनुसार 6.37 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई ने बताया प्रस्ताव भेजा गया है। बजट का इंतजार किया जा रहा है। बजट आते ही काम शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज में पढ़ती हैं 1600 छात्राएं
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मौजूदा समय में करीब 1600 छात्राएं पढ़ रही हैं। कॉलेज कस्बे में ही बना है। छात्रावास के निर्माण से दूर-दराज की छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
शासन स्तर से एससी छात्राओं के लिए छात्रावास की मंजूरी मिली है। अभी कॉलेज में सभी वर्गों की करीब 16 सौ छात्राएं पढ़ रही है। यह बड़ी उपलब्धि है। - डॉ. सुधीर शर्मा, प्राचार्य, गन्ना कृषक महाविद्यालय