{"_id":"6564e93ca706d937ff02a872","slug":"girl-molested-father-beaten-to-death-on-complaint-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-8304-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवती से छेड़खानी, शिकायत पर पिता को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवती से छेड़खानी, शिकायत पर पिता को किया लहूलुहान
Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मंदिर पर पूजा करने गई युवती से युवक ने छेड़खानी कर दी। युवती ने घर जाकर परिजनों को बताया तो वह शिकायत करने युवक के घर गए। आरोप है कि आरोपी और उनके परिजनों ने उन्हें धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री शनिवार सुबह मंदिर पर पूजा करने के लिए गई थी। वह घर लौट रही थी तो गणेशपुर गौटिया निवासी पवन छेड़खानी करने लगा। विरोध पर वहां मौजूद लोगों ने उसकी पुत्री को बचाया। परिजन युवक के घर शिकायत करने के लिए गए तो पवन, उसके पिता और भाई ने दरांती से हमला कर दिया। इससे पीड़िता का पिता घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पवन, उसके पिता टीकाराम और भाई रितेश के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद